फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लेखपालों के आंदोलन ने पकड़ा तूल

लेखपालों के आंदोलन ने पकड़ा तूल

Sat, 29 Jul 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों के आंदोलन ने पकड़ा तूल
जौनपुर। उपजिलाधिकारी बदलापुर डा. केएस पांडेय का स्थानांतरण करने की मांग लेकर जिले भर के लेखपाल आंदोलन की राह पर हैं। बदलापुर तहसील के लेखपालों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा जबकि सदर, केराकत, शाहगंज, मंडियाहूं तहसीलों के लेखपालों ने सभा कर प्रशासन को चेताया।
विज्ञापन

बदलापुर के रजिस्ट्रार कानूनगो लालमनि को बदलापुर के एसडीएम डा. केएस पाण्डेय ने निलंबित कर दिया है। इसके विरोध में लेखपालों को आंदोलन जारी है। सदर तहसील में बदलापुर एसडीएम को हटाने की मांग लेकर लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर रामप्रताप सिंह, हरिकेश विश्वकर्मा, अरविंद पांडेय, प्रभात यादव, राजेश सिंह, चंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे। बदलापुर तहसील में एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन आठवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान लेखपालों ने फैसला किया कि जबतक लालमनि का निलंबन वापस नहीं होता और एसडीएम का तबादला नहीं होता, उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। लेखपालों के धरना प्रदर्शन को अमीन संघ ने समर्थन दिया है। धरना सभा की अध्यक्षता संरक्षक रामनारायण यादव तथा संचालन कोषाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने किया। इस मौके पर राजनारायण पुष्कर, रमाशंकर मिश्र, जनार्दन मिश्र , रामनारायण यादव, रुक्मिणी , सोनी सिंह, सीमा पटेल, जनार्दन मिश्र, लालचंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर के उपजिलाधिकारी के तबादले की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष दूधनाथ की अगुवाई में लेखपालों ने अनिश्चित कालीन धरने की शुरुआत की। तहसील परिसर में धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उपजिलाधिकारी का तबादला नहीं होता है तबतक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। संचालन संदीप श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पुट्टीलाल यादव, दिनेश राम, पारसनाथ, जय मूरत, नरेश वर्मा और शिखा शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मडियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में लेखपालों की बैठक तहसील परिसर में हुई। इसमें लेखपालों ने कहा कि उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक धरना प्रदशन जारी रहेगा। धरना देने वालों में राजेंद्र प्रसाद यादव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, रमेश चंद त्रिपाठी, आदर्श कुमार, अक्षय पटेल, अविनाश, अजय मनोज उपस्थित रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed