फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दूध लावा के साथ पूजे गए नाग देवता

दूध लावा के साथ पूजे गए नाग देवता

Sat, 29 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
दूध लावा के साथ पूजे गए नाग देवता
नागपंचमी पर शिव मं‌दिर में पूजा करती म‌िहिलाएं
जौनपुर। नागपंचमी का पर्व जिले भर में आस्था के साथ मनाया गया। सुबह ही प्रत्येक घर में महिलाओं ने साफ-सफाई की और दूध, लावा चढ़ाकर नाग देवता की पूजा की। शहर और ग्रामीण इलाकों में नागपंचमी की धूम रही। ग्रामीण इलाकों में परंपरागत रूप से कुश्ती, ऊंची कूद और लंबी कूद प्रतियोगिताएं हुईं। शहर और गांवों में सुबह से ही संपेरे घूमकर लोगों को नाग देवता का दर्शन कराते रहे। शहर के मछलीशहर पड़ाव, कचगांव आदि स्थानों पर दंगल प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

खुटहन: नागपंचमी पर क्षेत्र के पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कालेज रुस्तमपुर में दंगल तथा लंबी कूद प्रतियोगिता हुई। इसमें पहलवानों व एथलीटों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय ने फीता काटकर किया। ईनामी कुश्ती में संतोष उपाध्याय हैदरपुर ने सुमित पासवान दसगरपारा को चित्त करके ख़िताब जीता। जूनियर वर्ग में शिवम तिवारी रुस्तमपुर ने अमित यादव ओईना को पटखनी दी। लंबी कूद में 23.2 फीट जंप लगाकर भिवरहां के सर्वेश यादव प्रथम, राकेश यादव 22 फीट की जंप के साथ दूसरे तथा विशाल पाल ओईना 21 फिट लंबा जंप लगाकर तीसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मुख्यअतिथि ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में ओमप्रकाश मिश्र, अशोक मिश्र, उमाशंकर तिवारी तथा गोकर्ण पांडेय रहे। इस मौके पर प्रधान राजेश पांडेय, हृदयनारायण शुक्ला, राकेश मिश्रा, देवनाथ यादव, बृजेश उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन

बक्शा: नागपंचमी पर महिलाओं ने दूध-लावा चढ़ाकर नाग देवता की पूजा की। बाजार निवासी मुरारी उर्फ मुरली वाले के यहां सुबह पहुंची महिलाओं ने नागपंचमी पर नाग देवता का पूजन अर्चन कर दूध और लावा चढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घश्यामपुर: नागपंचमी पर गांवों में दूध लावा के साथ जहां विधि विधान से नाग देवता की पूजा की गई वहीं कुश्ती, कबड्डी व ऊंची कूंद प्रतियोगिताएं हुईं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed