फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षामित्रों ने शहर को कई चौराहों पर लगाया जाम

शिक्षामित्रों ने शहर को कई चौराहों पर लगाया जाम

Sat, 29 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने शहर को कई चौराहों पर लगाया जाम
हाईवे जाम करते शिक्षामित्र।
जौनपुर। सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द करने से आहत शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को शहर के पालीटेक्निक, वाजिदपुर, रोडवेज तिराहे और जेसीज चौराहे पर चक्काजाम किया। इसके चलते आवागमन प्रभावित रहा। जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खत्म कराने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और शिक्षामित्रों के बीच कई बार झड़प हुई। जेसीज चौराहे पर पुलिस से झड़प के दौरान दो महिला शिक्षामित्र बेहोश हो गईं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब पांच सौ की संख्या में सड़क पर उमड़ा शिक्षामित्रों का हुजूम कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा जहां सभा हुई।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक पद पर शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने को लेकर शिक्षामित्र आंदोलित हैं। शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने पहले पालीटेक्निक स्थित कृषि भवन परिसर में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते सड़क गए और जाम लगा दिया। इसके चलते वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां से जुलूस के साथ वाजिदपुर तिराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष लाइनबाजार ने शिक्षामित्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन शिक्षामित्रों पर कोई असर नहीं हुआ। एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, सीओ सिटी भी भारी फोर्स के साथ जुलूस के आगे आगे चल रहे थे। जुलूस के पीछे भी भारी फोर्स थी। जेसीज चौराहे पर पहुंचकर सभी शिक्षामित्र सड़क पर बैठ गए। यहां उनकी पुलिस से खूब झड़प हुई। संघ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष दुर्गा मौर्या की अगुवाई में जुलूस जेसीज चौराहे पर पहुंचा। यहां शिक्षामित्रों ने नारेबाजी की। भारी संख्या में जुटे शिक्षामित्रों के चलते यहां भी जाम लग गया। जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में बदल गया। यहां विद्या देवी मौर्य, पूनम सिंह, अनुपमा शुक्ला, पंकज सिंह, किरन शुक्ला, अनुप्रिया, सुषमा तिवारी, पूनम सिंह आदि ने संबोधित किया। अंत में राज्यपाल को संबोधित पत्रक एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी को सौंपा। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed