{"_id":"7093221ff86aaca475cc2ac73f74bd69","slug":"150-dying-in-contaminated-fish-pond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित तालाब में मरीं 150 मछलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित तालाब में मरीं 150 मछलियां
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
माना जा रहा है कि तालाब में गंदगी अधिक होने से पानी में आक्सीजन की कमी के चलते यह स्थिति बन रही है। एहतियात के तौर पर तालाब में चूने का छिड़काव किया गया और पानी की ऊपरी सतह पर जमा कई को छानकर बाहर निकाल दिया गया।
मंदिर के पुजारी बाबा अवधू राम ने बताया कि सुबह तालाब में दो चार मछलियां उतराई हुई मिलीं। जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे मछलियों के मरने की संख्या भी बढ़ती गई। दोपहर दो बजे तक करीब 150 से अधिक मछलियां मर गईं। मरने वाली प्रत्येक मछली का वजन 8 से 10 किलो के बीच रहा।
इस हिसाब से करीब 15 क्विंटल मछलियां दूषित पानी का शिकार हो कर मर गई। पुजारी की मानें तो पहले आशंका जताई गई कि किसी ने तालाब में जहर डाल दिया होगा। लेकिन बाद एक एक कर मर रही मछलियों से अंदाजा लगाया गया कि पानी में आक्सीजन की कमी के चलते ही मछलियां मर रही हैं। उधर, जब तालाब में मछलियों के मरने की खबर मिलते ही ग्रामीण भी वहां पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने तालाब की साफ सफाई कराए जाने की मांग की। कहा कि लगातार गंदे हो रहे पानी ने मछलियों को नुकसान पहुंचाया है।