फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   150 drivers were the eye test

150 वाहन चालकों का किया गया नेत्र परीक्षण

Sat, 17 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 17 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
150 drivers were the eye test
सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को 150 वाहन चालकों के  नेत्र का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


शहर सिपाह स्थित सिफा अस्पताल में डा. आरके गुप्ता नेत्र सर्जन की 10 बजे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 लोगों को चश्मा लगाने की सलाह दी गई। साथ इस मौके वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

 वाद विवाद 17, निबंध में 59, चित्रकला 45 बच्चों ने भाग लिया। वाद विवाद में जिज्ञासा राय को पहला, आयुषी शुक्ला द्वितीय, शरियत फातिमा को तीसरा, अदिति बर्नवाल को तीसरा, चित्रकला में रंगोली सिंह को प्रथम, श्रेया सिंह द्वितीय, वंशिका दूबे तृतीय स्थान मिला। निबंध में रिया श्रीवास्तव को पहला, निधि सिंह द्वितीय, अनुजा उपाध्याय तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


 प्रतियोगिता में मां दुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल सिद्दीकपुर, सेंट पैट्रिक्स स्कूल पंचहटिया, सेन्ट जांस स्कूल सिद्दीकपुर, हरिहर सिंह पब्लिक परमानतपुर, डा. रिजवी लर्नर्स स्कूल, नेहरू बालोद्यान, सनबीम स्कूल, सन जांस स्कूल और प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे वाद-विवाद, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन वीके सिंह ने बताया कि 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह शिविर लगाकर वाहन चालकों को यातायात की जानकारी दी गई। उस मौके पर  सूरज राम पाल, यात्री कर माल कर अधिकारी मानवेंद्र प्रताप सिंह सहित विद्यालयों के शिक्षक मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed