फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   15 migrants were found corona positive in two districts of Purvanchal

पूर्वांचल के दो जिलों में 15 मिले कोरोना पॉजिटिव, जौनपुर के 6 और भदोही के 9 प्रवासी शामिल

Sun, 24 May 2020 11:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर/भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 May 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
15 migrants were found corona positive in two districts of Purvanchal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के दो जिलों जौनपुर और भदोही में रविवार देर शाम 15 प्रवासियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें जौनपुर के 6 और भदोही के 9 मरीज शामिल हैं। दोनो ही जिलों में एक साथ इतने संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। इन मरीजों को घरों से लाकर अस्पतालों में आइसोलेट कर दिया गया।

विज्ञापन


   मुंबई के ईटहान नगर भिवंडी से 11 मई को पिकअप से जौनपुर आया बरसठी के हरिद्वारी गांव निवासी वृद्ध (65) को होम क्वारंटीन में रखा गया था। उसके साथ आए एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 20 मई को वृद्ध का सैंपल भेजा गया था। शहर के अहियापुर निवासी एक व्यक्ति 13 मई को चार पहिया वाहन से जौनपुर आया था। उसके साथ आए एक युवक में पहले ही कोरोना की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


रामनगर ब्लाक के पसिहिया खुर्द में मिले दो मरीज भी मुंबई से ही आए हैं। दोनों 11 मई को ट्रक से जौनपुर पहुंचे थे। उनके साथ 20 अन्य लोग भी थे। इनके सैंपल 17 मई को लिए गए थे। इनके अलावा जलालपुर ब्लाक के महुवारी और सिरकोनी ब्लाक के राजेपुर मटुला में एक-एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी नए मरीजों को कोविड-19 अस्पताल मीरपुर में भर्ती कराया जा रहा है। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल भी जांच को भेजे जाएंगे। जिले में अब कोरोना के कुल केस की संख्या 130 हो गई है। इसमें से तीन की मौत हुई है, जबकि 15 मरीज बीमारी को मात देकर घर लौट आए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed