{"_id":"610ed1288ebc3e798d6678f6","slug":"15-bigha-crop-submerged-due-to-canal-cut-water-entered-rajbhar-settlement-jaunpur-news-vns6048501189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर कटने से 15 बीघा फसल जलमग्न, राजभर बस्ती में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर कटने से 15 बीघा फसल जलमग्न, राजभर बस्ती में घुसा पानी
विज्ञापन
मोजरा गांव में शनिवार को नहर कटने से 15 बीघा फसल जलमग्न हो गई और गांव के राजभर बस्ती में पानी घुस गया। आरोप है कि सूचना के तीन घंटे बाद नहर विभाग के कर्मचारी पहुंचे, जो सिर्फ आश्वासन देकर लौट गए। हालांकि देर शाम तक ग्रामीणों ने किसी तरह नहर के कटान को बंद किया।
मोजरा गांव से गुजरी नहर सुबह आठ बजे कट गई और देखते ही देखते खेत की ओर बहने लगा। नहर के पानी से विजेंदर प्रताप सिंह पिंटू, बेचन सिंह, नरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, त्रिभुन सिंह, सावित्री सिंह, गुड्डु सिंह, विनय सिंह, राजू सिंह आदि लोगों के 15 बीघा खेतों में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई। इसके बाद लोग घटना की जानकारी करीब आधे किमी दूर नहर विभाग का कार्यालय पर देने के लिए गए। आरोप है कि कार्यालय का भवन जर्जर होने के कारण यहां कर्मचारी नहीं मिले। ऐसे में उनसे फोन द्वारा संपर्क किया गया, जो तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर लौट गए। दूसरी ओर गांव के राजभर बस्ती में नहर की पानी को जाता देख ग्रामीण खुद आगे आए और नहर की कटान को रोकने के लिए व्यवस्था की। देर शाम तक नहर का पानी को रोका जा सका। वहीं इस बारे में केराकत के उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश पाठक ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिली है। करीब 15 बीघा धान की फसल जलमग्न हुआ है। साथ ही 8-10 घरों के पास पानी पहुंच गया है। हालांकि जैसे ही सूचना मिली वैसे ही नहर विभाग के लोगों को मौके पर भेजा गया है।
....
बोले लोग
मेरा तीन बीघा फसल जलमग्न हो गया। साथ ही राजभर बस्ती में पानी घुस गया। लेकिन, नहर विभाग के कर्मचारी सिर्फ आश्वासन देकर लौट गए - राम सिंह यादव
...
नहर कटने से मेरा 12 बिस्वा फसल पानी में डूब गई है। सूचना देने के बाद भी नहर विभाग के कर्मचारी घंटों बाद मौके पर पहुंचे थे।-पिंटू सिंह
....
मेरी एक बीघे की फसल नहर कटने से जलमग्न हो गई है। हालांकि गांव के लोगों ने मिलकर नहर को बांध दिया है। -भोले सिंह
...
नहर कटने से करीब 15 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। बस्ती में पानी भर गया। मेरी भी पांच बिस्वा फसल डूब गई हे। - भगावन राजभर