फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अमरनाथ यात्रियों की याद में निकाला कैंडिल मार्च 17-42-29

अमरनाथ यात्रियों की याद में निकाला कैंडिल मार्च 17-42-29

Fri, 14 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रियों की याद में निकाला कैंडिल मार्च  17-42-29
शाहगंज। हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से बुधवार की रात कैंडिल मार्च निकालकर अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। जेसीज चौक पर दो मिनट का मौन रखकर शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वाहिनी के जिला प्रभारी श्रीष मोदनवाल के नेतृत्व में रामलीला भवन चौक से मोमबत्ती जलाकर निकाला गया जुलूस लोहामण्डी, कोतवाली चौक, डाकखाना तिराहा, हुसैनगंज मोहल्ला होते हुए जेसीज चौक पहुंचा। जहां दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रीश मोदनवाल ने कहा कि पाकिस्तान अपने कायरतापूर्ण रवैये से बाज नहीं आ रहा है। दर्शनार्थियों पर हुई इस हमले से सीख लेकर पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। इस अवसर पर नरेन्द्र गुप्ता, हिमांशु यादव, सुशील सेठ बागी, भुवनेश्वर मोदनवाल, पवन जायसवाल, इशान, रवि, प्रज्ञेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed