फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कमी मिलने पर 12 दुकानदारों को चेतावनी 19-55-26

कमी मिलने पर 12 दुकानदारों को चेतावनी 19-55-26

Fri, 14 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
कमी मिलने पर 12 दुकानदारों को चेतावनी  19-55-26
जौनपुर। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग और एसडीएम द्वारा संयुक्त रुप से गुरुवार को उर्वरकों की दूकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 53 उर्वरकों की दूकानों की जांच की गई। जिसमें 19 से उर्वरकों के नमूने लिए गए। साथ ही स्टाक व रेट बोर्ड और स्टाक रजिस्टर अधूरा पाए जाने पर 12 दूकानदारों
विज्ञापन

को चेतावनी दी गई। जांच से दूकानदारों में हड़कंप मच गया है।
उप कृषि निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि शासन के निर्देश पर गुरुवार को उर्वरकों की दूकानों की जांच की गई। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा कृषि विभाग व एसडीएम की संयुक्त रुप छह टीमें बनाई गई थी। एक तहसील में एक टीमों को उर्वरक की दूकानों की जांच करने का निर्देश दिया गया था। जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे ने बताया कि सदर तहसील में उप कृषि निदेशक जय प्रकाश व एसडीएम प्रियंका जायसवाल ने दूकानों की जांच की। केराकत तहसील में जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौबे व एसडीएम जगतंबा प्रसाद द्वारा उर्वरक की दूकानों की जांच की गई। बदलापुर तहसील में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डा. ओंकार सिंह व एसडीएम डा. केएस पांडेय ने उर्वरकों की दूकानों पर जांच की गई। इसी प्रकार मड़ियाहूं, शाहगंज व मछलीशहर में भी उर्वरकों की दुकानों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed