फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसानों का माफ होगा 400 करोड़

किसानों का माफ होगा 400 करोड़

Fri, 14 Jul 2017 01:22 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
किसानों का माफ होगा 400 करोड़
जौनपुर। फसली कर्ज माफी योजना के तहत 31 मार्च 2016 से पहले फसली ऋण लेने वाले 90824 किसानों का 400 करोड़ का कर्ज माफ होगा। कर्ज माफ करने की तैयारी भी जिले में जोर शोर से शुरू हो गई है। इसके लिए जिला स्तर पर जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय और तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष शीघ्र स्थापित किया जाएगा। कर्ज माफ होने वाले किसानों का आधार उनके फसली ऋण खाते से लिंक कराने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा 31 मार्च 2016 से पहले फसली ऋण जमा नहीं करने वाले लघु व सीमांत किसानों का कर्ज को माफ करने का निर्देश दिया है। इसके लिए सरकार द्वारा मानक भी निर्धारित किया है। जिसमें लघु किसान दो हेक्टेयर भूमि व सीमांत किसान एक हेक्टेयर भूमि का स्वामी हो। वह यूपी का निवासी हो। बकाया धनरशि में जिन किसानों ने जितना पैसा जमा कर दिया है। उसमें जमा की गई धनराशि को काटकर शेष बची एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ होगा। बैंक द्वारा कर्ज माफ होने वाले किसानों की सूची बना ली गई है। जिसे जिला स्तरीय समिति को भेज दी गई है। जिसेशासन को भेज दी गई है। जिसमें जिले के 11 बैंको में कुल 90824 किसान ऐसे हैं। जिनका कर्ज माफ होना है। इन किसानों का लगभग 400 करोड़ रुपये कर्ज है,जो माफ होगा। किसानों को इसका लाभ देने के लिए बैंकों द्वारा जगह-जगह कैंप लगाकर उनके फसली ऋण खाते से आधार कार्ड लिंक करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही कर्ज माफ होने में किसानों को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए जिला कृषि विभाग और तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष खोलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed