{"_id":"595a96604f1c1bbc708b46bc","slug":"149910901112-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून की उल्टी होने पर बंदी वाराणसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून की उल्टी होने पर बंदी वाराणसी रेफर
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। प्राण घातक हमले के मामले में जेल में बंद एक आरोपी को रविवार की रात हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसे खून की उल्टी हो रही थी। जेल प्रशासन का दावा है कि बंदी टीबी का मरीज है जबकि चर्चा है कि जेल में पिटाई से उसकी हालत बिगड़ी है।
बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी तूफानी बिंद (22) करीब छह माह पहले प्राण घातक हमले के आरोप में जेल में बंद हुआ था। रविवार की रात करीब 11:45 बजे उसकी हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन उसे जिला अस्पताल ले गया। जहां डाक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देख वाराणसी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. आरके जायसवाल का कहना है कि मरीज को खून की उल्टी हो रही थी और उसकी हालत काफी गंभीर थी। लिहाजा बेहतर उपचार के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।