फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पांच प्रधान व दो बीडीसी पद का परिणाम घोषित

पांच प्रधान व दो बीडीसी पद का परिणाम घोषित

Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
पांच प्रधान व दो बीडीसी पद का परिणाम घोषित
जौनपुर। जिले में पंचायत उप चुनाव के लिए पड़े मतों की गण्ना सोमवार को संबंधित ब्लाकों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। इस दौरान प्रधान के पांच पदों और बीडीसी के दो पदों के परिणाम की घोषणा कर दी गई। जीते प्रत्याशियों को आरओ द्वारा प्रमापत्र भी दे दिया गया। इन पदों पर कुल कुल 20 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन

डोभी-स्थानीय ब्लाक के चिटकों ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर पूर्व ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजभर की पत्नी माधुरी ने 119 मत अधिक पाकर चुनाव जीतीं। इस दौरान कुल 849 मत पड़े थे। जिसमें चार मत निरस्त हो गए। इसके बाद भी माधुरी देवी को 482 मत मिले । उनके प्रतिद्वंदी अर्जुन सिंह मात्र 363 मत मिले। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 82 पद पर ं पुनीता देवी 96 वोट अधिक पाकर विजई हुई। जबकि उनके प्रतिद्वंदी संध्या देवी को हार गई। इस पद के लिए कुल 739 मत पड़े थे। जिसमें 15 वोट निरस्त हो गए। इसके बाद भी पुनीता देवी को 410 वोट मिले । जबकि संध्या को मात्र 314 मत मिले। सिकरारा- स्थानीय ब्लाक के जमालपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर ओम प्रकाश यादव 374 मत अधिक पाकर विजई हुए। यहां कुल कुल 1570 मत पड़े थे। जिसमें ओम प्रकाश यादव को 936 मत व लीलावती को 562 मत मिले। जबकि 72 मत अवैध घोषित हुआ। बदलापुर/घनश्यामपुर- बदलापुर ब्लाक के भटेहरा ग्राम पंचायत में प्रधान पद वृजेश यादव 77 मतों से चुनाव जीत गए। उनको 374 मत मिला था। जबकि उनके प्रतिद्वन्दी फूला देवी 297 मत पाकर चुनाव हार गई। रीना पांडेय को महज चार मत मिला था। 20 मत निरस्त हुआ है । कुल 695 मत पड़ा था। मडियाहूं- स्थानीय ब्लाक के मलसिल ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर सुनीता देवी सात मत अधिक पाकर विजई हुई। उन्हें कुल 444 मत मिले थे। वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी दुईजा देवी को 437 वोट मिले। इस दौरान कुल 1362 वोट पड़े थे। जिसमें 41 मत निरस्त पाए गए। इसी तरह गौरा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर बृजभान चौहान 54 मतों से विजई हुए। उन्हें कुल 625 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हीरावती देवी को 571 मत मिले। कुल 1258 मत पड़े थे। जिसमें 23 मत निरस्त पाए गए। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 55 पर उषा देवी 97 मतों से विजई हुई। उनको कुल 432 मत मिले। इनकी निकटतम प्रतिद्वंदी प्रेमलता को 335 मत मिले। यहां पर कुल 785 मत पड़े थे। जिसमें 11 निरस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed