{"_id":"595a96564f1c1bf7228b456e","slug":"14991090011717-34-02-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता 17-34-02","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता 17-34-02
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह के घर हुए पथराव के विरोध में सोमवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ता संघ के सभागार में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीकुत्ती मोहल्ला निवासी राघवेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट के आवास पर रविवार को रात 11:30 बजे अराजक तत्वों द्वारा पथराव किया गया था। जिससे अधिवक्ता का परिवार दहशत में है। उक्त घटना के बाद सौ नंबर पर पुलिस को सूचित किया गया लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई । घटना को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को सीओ सिटी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने भरोसा दिया कि मामला उनके संज्ञान में है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में संघ के मंत्री अनिल सिंह कप्तान, अधिवक्ता राघवेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश पाल आदि शामिल थे।