{"_id":"5959421f4f1c1bec5e8b4a99","slug":"1499021905313-19-34-09-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, 13 घायल 19-34-09","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बाइक सवार युवक की मौत, 13 घायल 19-34-09
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के अलग- अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मडियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बाबागंज में दो बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सेल्हुआपार निवासी धनंजय प्रजापति (21), महाजन प्रजापति (19) उमेश प्रजापति (17) तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बाल कटाने के लिए बाजार जा रहे थे। बाबागंज बाजार के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। धनंजय प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई तथा महाजन एवं उमेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के हाजीपुर गोधना गांव निवासी अब्दुल कादिर (28) पुत्र मो. अकरम शनिवार की देर रात सुल्तानपुर की ओर से घर लौट रहा था। सदरुद्दीनपुर गांव के पास पहुंचा था तभी सड़क किनारे झुरमुट से अचानक आई नीलगाय की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास पिकअप से टक्कर होने से यात्रियों से भरा आटो रिक्शा पलट गया। उसमें सवार सभी दस यात्री घायल हो गए। आटो रिक्शा इन्दिरा चौक बदलापुर से सवारी लेकर उसरा बाजार की तरफ जा रहा था। सरोखनपुर के पास सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। आटो पलट गया। आटो में सवार चालक सुरेश रजक (30), रेनू (30) पत्नी शोभनाथ, सुनीता(40) पत्नी मनोज कुमार, आंशू (18) पुत्री शैलेन्द्र निवासी मुरादपुर कोटिला, आयुष(8) पुत्र संतोष, सुशीला(38), शालू (11) पुत्री जयप्रकाश, चंदा देवी(38) निवासी दाउदपुर, रघुनाथ (70) निवासी हिम्मतपुर और सुनीता (35) पत्नी रंजीत निवासी मिरसादपुर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख सुरेश, रघुनाथ, रेनू, सुनीता तथा आयुष को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।