फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   श्रीमद भागवत पुराण कथा रामबाण

श्रीमद भागवत पुराण कथा रामबाण

Sun, 25 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद भागवत पुराण कथा रामबाण
सतहरिया। अयोध्या धाम के संत स्वामी राजेश महराज ने कहा है कि श्रीमद भागवत पुराण कथा रामबाण है। मुंगराबादशाहपुर के बोहिकपुर गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा में उन्होंने कहा भगवान भाव के भूखे होते है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा परमात्मा व जीवों को मिलाने में सेतु का काम करने वाले का नाम ही देवर्षि नारद है। सौतेली मां के अपमान जनक शब्द से क्त्रसेधित होकर ध्रुव घर छोड़कर भगवान की खोज में तप करने के लिए जंगल में चले गए। वहां पर नारद ने 5 साल के बालक ध्रुव के वैराग्य की परीक्षा ली। नारद ने उन्हें बार-बार घर वापस जाने के लिए समझाया। जब ध्रुव ने अपने श्वास को ब्रह्रमाण्ड मंडल में रोका तो वहां पर देवताओं में खलबली मच गयी। देवताओं ने अपने प्राणों की रक्षा के लिए भगवान नारायण की स्तुति की। भाव भक्ति में अथाह प्रेम होने के कारण भगवान को स्वयं बालक ध्रुव के दर्शन के लिए प्रकट होना पड़ा। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन भी किया गया। कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रद्वालु झूम उठे। भगवान कृष्ण के जन्म होते ही सोहर व गीतों के से पूरा पंडाल कृष्णमय हो गया।
विज्ञापन

कथा को मुख्य यजमान रविन्द्रनाथ त्रिपाठी, बब्बू महराज, कुसुम त्रिपाठी के साथ कथा श्रवण किया। मानिक चन्द त्रिपाठी, चन्द्रशेखर त्रिपाठी, नागेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, रिकूं आदि ने सहयोग किया। संचालन अजय सिंह अज्जू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed