फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लाखों की लागत बना भवन लावारिस

लाखों की लागत बना भवन लावारिस

Sat, 24 Jun 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
लाखों की लागत बना भवन लावारिस
जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के जमुआ गांव में करीब चार साल पहले चार कमरों के भवन का निर्माण शुरू हुआ तो गांव वालों को यही पता था कि यहां सरकारी अस्पताल बन रहा है। उस वक्त आसपास के गांव के लोग भी इस बात से खुश थे कि इलाज के लिए अब उन्हें दूर नहीं जाना होगा। लाखों की लागत से बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई लेकिन अब जैसे इस भवन का कोई वारिसा ही नहीं है। भवन के एक कमरे में पशु बांधा जाते हैं तो दूसरे में कमरे में कूड़ा डंप हो रहा जबकि एक हिस्से में गांव का ही एक परिवार अपना आशियाना बनाए है।
विज्ञापन

जमुआ गांव निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार यादव ने 5 जून को जिलाधिकारी से शिकायत कर स्वास्थ्य केंद्र भवन और सम्पर्क मार्ग के निर्माण की जांच की मांग की। जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को जमुआ गांव में बने भवन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मड़ियाहूं के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजीव कुमार कहते हैं कि जमुआ गांव में स्वास्थ्य विभाग की कोई बिल्डिंग बनी है इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एके निगम को भी भवन के बारे में जानकारी नहीं है। सीएमओ का कहना है कि मौके पर जाकर जांच करने पर ही सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed