फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   300 senior voters will be honored in jaunpur

300 वरिष्ठ मतदाताओं का होगा सम्मान

Mon, 08 Apr 2019 10:58 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 08 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
300 senior voters will be honored in jaunpur
जिला निर्वाचन कार्यालय और अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत संयुक्त तत्वावधान में नौ अप्रैल को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में सुबह साढ़े 11 बजे 300 वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी और पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी वरिष्ठ मतदाताओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित करेंगे। चुनाव के दिन वरिष्ठ मतदाताओं के लिए खास इंतजाम बूथों पर किए जाने की घोषणा भी जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और अमर उजाला की यह अनूठी पहल है। जिसमें रिटायर्ड अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, किसानों, पूर्व सैनिकों, महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। समारोह में जनक कुमारी इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक लल्लन उपाध्याय करेंगे। समारोह में मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश मिश्र, बीएसए डा. राजेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी आदि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed