{"_id":"5c8fe979bdec222dcc576dbe","slug":"141552935289-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रों पर आज खत्म हो जाएगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रों पर आज खत्म हो जाएगा मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में है। जिले के केंद्रों पर 19 मार्च को मूल्यांकन कार्य खत्म हो जाएगा। एक केंद्र पर करीब चार हजार तो दूसरे केंद्र पर छह हजार कापियां शेष रह गई हैं। सोमवार को 78,510 कापियों का मूल्यांकन कराया गया।
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश पांडेय ने बताया कि उनके यहां महज छह हजार कापियां का मूल्यांकन बाकी है। मंगलवार को मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसी प्रकार मोहम्मद हसन इंटर कालेज के प्राचार्य नासिर खान ने बताया कि उनके केंद्र करीब चार हजार कापियां मूल्यांकन के लिए शेष हैं। मंगलवार को मूल्यांकन कार्य खत्म हो जाएगा। हालांकि उत्तर पुुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 23 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। शेष चार केंद्रों पर भी मूल्यांकन कार्य लगभग अंतिम चरण में है। सोमवार को जनक कुमारी इंटर कालेज केंद्र पर 19555 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया गया। इसी प्रकार रजा डीएम शिया इंटर कालेज केंद्र पर 17411, राजकीय इंटर कालेज केंद्र पर 18114, मोहम्मद हसन इंटर कालेज केंद्र पर 7065, ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादशाहपुर केंद्र पर 14214 और सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर 2151 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया गया।