{"_id":"5c72e185bdec2232285b18bd","slug":"141551032709-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती उम्र के साथ कोलेस्ट्राल की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती उम्र के साथ कोलेस्ट्राल की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वाराणसी से आए न्यूरो फिजिशियन डॉ. आरपीएस यादव ने रविवार को नईगंज स्थित संगम हास्पिटल पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 86 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें उचित परामर्श दिया। दवाएं भी वितरित कीं।
सबसे अधिक लकवा के मरीज आए थे। डॉ. यादव ने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ कोलेस्ट्राल और शुगर की जांच करवाते रहना चाहिए। नसों में जब कोलेस्ट्राल जमा हो जाता है तो लकवा की आशंका बढ़ जाती है। अगर कोई नियमित दवा ले रहे हैं तो अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए आपको हर साल कोलेस्ट्रॉल की जांच करवानी चाहिए। शिविर में सिरदर्द, सर्वाइकल, कमर दर्द, मस्तिष्क रोग से पीड़ित मरीज भी पहुंचे। जिन्हें चिकित्सक ने स्वास्थ्य परामर्श दिया।