फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खतरे में स्कूली बच्चे, स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार

खतरे में स्कूली बच्चे, स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार

Fri, 01 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
खतरे में स्कूली बच्चे, स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में स्कूल भवनों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय प्रशासन इससे बेखबर है। मऊ में गणतंत्र दिवस के दिन झंडा फहराने के दौरान हुए हादसें के बाद भी स्थानीय प्रशासन नहीं चेत रहा है। गुरुवार को ऐसे स्कूलों की पड़ताल कराई तो प्राइमरी से लेकर इंटर और डिग्री कालेज तक हाईटेंशन तार के नीचे चल रहे हैं। विद्यालय प्रशासन का दावा है कि तार हटवाने के लिए विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल सकी। जबकि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि स्कूल से तार हटाने के लिए वाराणसी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होगा।
नेवढ़िया प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर विकास खंड के जयरामपुर गांव में स्थित अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट विद्युत तार गुजरा है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार यादव ने बताया कि तीन माह पूर्व बच्चे एमडीएम करके कक्षा में गए ही थे कि तार टूट कर गिर गया विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई थी। अभिभावकों की शिकायत पर तार परिसर से हटाया जरूर गया पर उसे विद्यालय भवन के ऊपर से कर दिया गया है। बारिश के समय में तार छत पर गिरा तो दीवार में करेंट उतरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय तियरा तथा प्राथमिक विद्यालय तियरा परिसर के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का तार गुजरा है। प्रधानाध्यापक विमल यादव ने बताया कि इसकी शिकायत विधायक शैलेंद्र यादव समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं एसडीओ विद्युत से भी की गई लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। सिकरारा के प्राथमिक विद्यालय बढ़ौली नोनियान के परिसर से हाईटेंशन तार गुजरा है। धूप में बच्चे तार के नीचे ही बैठते हैं। शिक्षक शिवम सिंह का कहना है कि शिकायत के बाद भी तार नहीं हटाया गया। सुईथाकला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बालिका इंटर कालेज सूरापुर, प्राथमिक विद्यालय जंगीपुर, कादीपुर प्राथमिक विद्यालय, जूनियर विद्यालय मिश्रपुर, प्राथमिक विद्यालय चेतहरहा, समेत 12 से अधिक विद्यालय ऐसे हैं जिनके ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मोलनापुर, रामहित मेमोरियल इंटर कालेज अमारा, फौजदार इंटर कालेज मछलीशहर समेत कई स्कूलों के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। खेतासराय के गोराही गांव निवासी अभिभावक राम दुलार, श्रवण कुमार, ओमप्रकाश, अमरजीतका कहना है कि छात्रों को स्कूल भेजने में डर लगता है। प्रधानाध्यापिका शिवानी मौर्य का कहना है कि उच्च अधिकारियों से लिखित रूप से शिकायत की गई है।
खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार डा. तरुणीकांत उपाध्याय पब्लिक विद्यालय में 200 छात्र पढ़ते हैं। परिसर में एक ही पोल पर 33 हजार, 11 हजार और 440 वोल्ट बिजली का तार फैलाया गया है।

कोट:
कई स्थानों पर तार पहले से है और स्कूल बाद में तार के नीचे बना लिया गया है। अगर किसी परिस्थिति में तार के नीचे स्कूल बनवा ही लिया गया है तो तार हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दें कार्रवाई की जाएगी।
एके मिश्रा
एसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed