फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पेंशन के छूटे पात्रों का किया गया पंजीकरण

पेंशन के छूटे पात्रों का किया गया पंजीकरण

Fri, 01 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
पेंशन के छूटे पात्रों का किया गया पंजीकरण

विज्ञापन
नेवढ़िया। रामनगर ब्लाक मुख्यालय के परिसर में जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को कैम्प लगाकर ब्लाक क्षेत्र के सभी गांवों में पेंशन के छूटे हुए पात्रों का पंजीकरण किया गया। सूचना पर ब्लाक क्षेत्र के सभी गंावों से वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन व विधवा पेंशन के हजारों छूटे पात्रो ने राजिस्ट्रेश कराने ब्लाक मख्यालय पहुंचकर अपना अपना पंजीकरण कराया। कैम्प में वृद्धा पेंशन 1323, विधवा पेंशन के 313 व विकलांग पेंशन के 124 छूटे पात्रों ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया। कैम्प में मड़ियाहूं की विधायक लीना तिवारी ने पात्रों से मिलकर जल्द से जल्द पेंशन उनके खाते में भेजवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कई पात्रों से मिलकर बातचीत भी किया । विधायक ने पंजीकरण का कार्य कर रहे कर्मचारियों को हिदायत दिया कि कोई भी पात्र निराश न लौटने पाए। ब्लॉक क्षेत्र के किसी भी गांव में एक भी पात्र पेंशन से विमुख नहीं रहना चाहिए। कैम्प में ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह, खण्ड विकाश अधिकारी रामचरित्र यादव, सहायक विकाश अधिकारी राधेश्याम यादव, ग्राम विकाश अधिकारी अरुण यादव, दीपक यादव,विष्णु प्रिया, दीपक सरोज,पंकज कुमार, इंद्रजीत पाल, प्रधान शिवशंकर सिंह, दया सिंह, कैलाश पटेल, धर्मेंद्र यादव, आशीष दुबे, मुन्ना सिंह, पंकज मिश्रा, उद्रेश पटेल, उदय पटेल, चंद्रशेखर पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed