फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चेयरमैन ने बोर्ड की बैठक में हुए हंगामा को बताया साजिश

चेयरमैन ने बोर्ड की बैठक में हुए हंगामा को बताया साजिश

Thu, 31 Jan 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन ने बोर्ड की बैठक में हुए हंगामा को बताया साजिश

विज्ञापन
मछलीशहर। नगर पंचायत अध्यक्ष शबीना बानो ने बुधवार को अपने आवास पर बैठक किया। जिसमें बताया कि 29 जनवरी को बैठक में पिछले कार्यवाही की पुष्टि करके शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्य व सफाई व्यवस्था के अलावा नगर के मार्गो पर प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही योजना के एजेंडा पर बात करनी थी। किन्तु कुछ सभासदों द्वारा बेवजह का आरोप लगाकर बोर्ड को विकास के मुद्दों से भटकाया गया। उन्होंने नगर के सभी मोहल्ले सभी वर्गों के लिये विकास कार्य करवाने की बात कही है । उन्होंने वर्ग विशेष के मोहल्लों में विकास कार्य करने के आरोप को बेबुनियाद व निराधार बताया है। बैठक में उपस्थित सभसदों ने तुष्टिकरण के आरोप के साथ चेयरमैन द्वारा लिखित माफीनामे की बात को गलत बताते हुए उनके द्वारा विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने का आश्वासन देने की बात कही है। बैठक में सभासद गुलअफ्शा बानो, शाहिदा नशरीन, महमूद आलम,शमीम फातमा, अकबर अली, शहनाज बानो उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed