फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ड्रोन कैमरे से होगी होली के जुलूस की निगरानी

ड्रोन कैमरे से होगी होली के जुलूस की निगरानी

Tue, 19 Mar 2019 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से होगी होली के जुलूस की निगरानी
खेतासराय (जौनपुर)। होली के जुलूस को लेकर बेहद संवेदनशील माने जाने वाले खेतासराय में इस साल होली जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी। होली के मौके पर नगर में कानून व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। खेतासराय नगर के अति संवेदनशील इलाकों चौराहों समेत मानीकला, गुरैनी, जमदहां में जुलूस के दौरान उपद्रव करने वाले शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जायेगी।
विज्ञापन

सीओ शाहगंज अजय श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बे में एक प्लाटून पीएसी, 30 हेड कांस्टेबिल, 30 कांस्टेबिल की तैनाती की जाएगी। खेतासराय थाने के इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा बताया कि प्रत्येक चौराहों पर शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए तीन थानाध्यक्षों के साथ 10 वरिष्ठ उपनिरीक्षक की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा त्योहार के मौके पर आग से बचाव के लिए अग्निशमन दस्ते को भी विशेष रूप से तैनात किया जायेगा। पीस कमेटी की बैठक में कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों से त्योहार को हर संभव आपसी सौहार्द के साथ मनाए जाने की अपील की जा चुकी है। पुलिस ने क्षेत्र के 200 लोगों को चालान कर पाबंद किया है। खेतासराय कस्बा व मानीकला गांव जिले में अति संवेदनशील माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed