{"_id":"5c534017bdec227368421b5d","slug":"131548959767-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दो परीक्षा केंद्रों पर मारा छापा, मची अफरा- तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दो परीक्षा केंद्रों पर मारा छापा, मची अफरा- तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। डीएलएड की परीक्षा जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जा रही है। कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा बंद कर पांच- पांच हजार रुपये की वसूली कर नकल कराए जाने की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए दो केंद्रों पर छापा मारा। डीएम के छापेमारी से अफरातफरी मच गई। कमियां पाए जाने पर डीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा है कि क्यों ना परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया जाए। उन्होंने रजाडीएम इंटर कॉलेज के कक्ष निरीक्षक से भी स्पष्टीकरण मांगते हुए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने और नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
दस परीक्षा केंद्रों पर 28 जनवरी से डीएलएड 2017 प्रथम एवं द्वितीय और डीएलएड 2018 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। बुधवार को डीएम को दो परीक्षा केंद्रों पर पांच- पांच हजार रुपये वसूली कर नकल कराएं जाने की शिकायत मिली थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एसडीएम एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने सब कुछ ठीक होने की रिपोर्ट डीएम को दे दी। उनकी रिपोर्ट पर विश्वास न कर डीएम गुरुवार को खुद बीआरपी इंटर कॉलेज और रजाडीएम (शिया) इंटर कॉलेज में अचानक छापा मारा। छापे के दौरान जिलाधिकारी को बीआरपी इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। रजा डीएम इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या 17 के कैमरा नंबर 20 का मॉनीटर बंद पाया। जिस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताते हुए बीआरपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि क्यों ना परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया जाए। रजाडीएम इंटर कॉलेज के कक्ष निरीक्षक से भी स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया है।