{"_id":"5c51f0f9bdec2253344378d2","slug":"131548873977-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर महिला व पुरुषों ने तीन घंटे रोकी थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर महिला व पुरुषों ने तीन घंटे रोकी थी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जज सिंह अन्ना अनशन तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। उनके समर्थन में सुबह 10.40 पर बरसठी स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर सैकड़ों महिलाएं व पुरुष आ गए और लाल झंडी दिखाकर इंटरसिटी ट्रेन रोक लिया। प्रशासन ने ट्रैक से उन्हें हटाने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। ट्रेन तीन घंटे तक रुकी रही। उसके बाद पुलिस ने लाठियां पटकर लोगों को खदेड़ा और ट्रेन को रवाना किया गया।
जज सिंह अन्ना ने बरसठी स्टेशन को स्टेशन का दर्जा देने, पानी, बिजली, शौचालय, आदि यात्री सुविधाओं को उपलब्ध कराने को लेकर कई बार रेलवे के अधिकारियों से शिकायत किया गया। लेकिन रेल विभाग द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की गई। जिसके बाद वे सोमवार से स्टेशन पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। तीसरे दिन बुधवार को क्षेत्र के महिलाओं और पुरुषों का भी सहयोग मिला। इसके बाद सैकड़ो महिला व पुरुषों ने 10.40 पर रेलवे ट्रैक पर बैठकर इंटरसीटी ट्रेन को लाल झंडा दिखाकर रोक दिया। साथ ही रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। रेल रोकने की जानकारी पर एडीएम वित्त व राजस्व रमेश मिश्र,एसडीएम मडियाहूं मोती लाल यादव, एएसपी संजय राय के साथ काफी संख्या मे आरपीएफ व कई थानों की फोर्स पहुच गई। जिससे स्टेशन पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। काफी मनाने के बाद भी लोग ट्रैक पर से नहीं हटे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लोगो को हटाया। इसके बाद ट्रेन 1.25 पर रवाना हुई। अभी अनशन जारी है।