फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   13 thousand people will be benefited from MNREGA

मनरेगा से 13 हजार लोगों को किया जाएगा लाभान्वित

Thu, 14 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
13 thousand people will be benefited from MNREGA
जिले में 13 हजार 782 गरीबों को मनरेगा के तहत मेड़बंदी, जमीन के समतलीकरण, वर्मी कंपोस्ट, पशु शेड आदि का निर्माण कराकर लाभान्वित किया जाएगा। इन गरीबों की सूची शासन से भेजी गई आई है। सूची में शामिल लोगों के सत्यापन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिवों को सौंपी गई है। अब तक आठ हजार 619 लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य कर लिया गया है। इसमें तीन हजार 208 लाभार्थी पात्र और पांच हजार 411 अपात्र मिले हैं। शेष बचे पांच हजार 163 लाभार्थियों का सत्यापन भी किया जा रहा है। सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद पात्र मिले को मनरेगा के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गरीबों को व्यक्तिगत तौर पर मनरेगा के तहत लाभान्वित कराने के उद्देश्य से एक सूची जिलों में भेजी है। सूची में प्रदेश भर के करीब पांच लाख गरीबों को शामिल किया है। इस सूची में जौनपुर जिले के 13 हजार 782 गरीबों के नाम शामिल हैं। इन गरीबों को मनरेगा के तहत मेड़बंदी, जमीन के समतलीकरण, वर्मी कंपोस्ट, पशु शेड आदि के निर्माण कराकर लाभान्वित कराया जाएगा। इनको लाभान्वित कराने की जिम्मेदारी जिले में स्थित मनरेगा सेल को सौंपी गई है। मनरेगा सेल पंचायत सचिवों को शासन स्तर जारी सूची सौंप कर सत्यापन करा रहा है। सत्यापन के दौरान पात्र और अपात्र लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है। अक्तूबर माह में ही जांच पूरी की जानी है। जांच पूरी होने के बाद पात्र पाए मिले लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मनरेगा का लाभ व्यक्तिगत तौर पर गरीबों को देनेेेे के लिए प्रदेश सरकार ने इससे संबंधित सूची भेजी है। सूची में जिले के 13 हजार 782 गरीबों के नाम शामिल हैं। इसका सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में पात्र मिले गरीबों को मनरेगा के तहत मेड़बंदी, जमीन के समतलीकरण, वर्मी कंपोस्ट, पशु शेड के निर्माण आदि का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed