फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सीबीएसबी 12 वीं की परीक्षा में शशांक बने टापर

सीबीएसबी 12 वीं की परीक्षा में शशांक बने टापर

Thu, 02 May 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसबी 12 वीं की परीक्षा में शशांक बने टापर
जौनपुर। सीबीएसई की 12वीं का परिणाम आते ही गुरुवार को छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल छा गया। सैंट पैट्रिक्स स्कूल पंचहटिया के शशांक सिंह ने 97.2 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। इसी विद्यालय की साक्षी परासर और नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं की सृष्टि जायसवाल 96 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। गुरुवार को सुबह से ही रिजल्ट का आने का इंतजार विद्यार्थी करने लगे। विद्यालयों के संचालक रिजल्ट की जानकारी करने के लिए सुबह से तैयारी कर रखा था। दोपहर में रिजल्ट जारी होते ही विद्यालयों में जश्न का माहौल हो गया। छात्र दूरभाष के जरिए टापर छात्रों की जानकारी करने में जुट गए। रिजल्ट आने के बाद छात्रों ने विद्यालय में अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाया। शहर के हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल में छात्राओं में रिजल्ट पाने के बाद खुशी का इजहार किया। बेहतर अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं के घरों में खुशियां मनाई जाने लगीं। परिवार को लोगों ने अपने मेधावी संतानों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में सैंट पैट्रिक्स स्कूल पंचहटिया के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। टाप टेन की सूची में सैंट पैट्रिक्स स्कूल के पांच छात्रों ने स्थान बनाया। पहले दो स्थान पर सैंट पैट्रिक्स स्कूल के विद्यार्थी रहे। नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं, डीबीएस कालेज कादीपुर, मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय और आरएन टैगोर स्कूल के छात्राओं ने भी टॉप टेन की सूची में जगह बनाई।
विज्ञापन


जिले के टाप टेन मेधावियों की सूची
----------------------------------------
1-शशांक सिंह - सैंट पैट्रिक्स स्कूल- 97.2 प्रतिशत
2-साक्षी परासर - सैंट पैट्रिक्स स्कूल-96
3-सृष्टि जायसवाल- नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं-96
4-कार्तिकेय तिवारी-डीबीएस कालेज कादीपुर- 95.20
5-सुविज्ञा अग्रवाल-सैंट पैट्रिक्स स्कूल-95.6
6- वेदांत तिवारी -सैंट पैट्रिक्स स्कूल-95.4
7-उदिति गुप्ता-सैंट पैट्रिक्स स्कूल-95.2
8-अब्दुर राजिक-आरएन टैगोर स्कूल-94.5
9-अन्नू यादव-मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंड्री विद्यालय -94.2
10-शिवम मौर्या- आरएन टैगोर स्कूल-94.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed