{"_id":"5cc895ccbdec220774412c04","slug":"121556649420-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुपुर से जगदीशपुर तक गूंजा मतदान करेंगे हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुपुर से जगदीशपुर तक गूंजा मतदान करेंगे हम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कुत्तूपुर से जगदीशपुर क्रासिंग तकरीबन सात किमी मानव श्रृंखला बनाया। मानव श्रृंखला के दौरान पूरा शहर 12 मई को मतदान करेंगे हम के नारों से गूंज उठा। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी खुद मानव श्रृंखला का15 हजार महिलाएं, छात्रों, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्त्ताओं आदि के साथ हिस्सा बनें।
जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिने भर से प्रयास किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, रैली निकालकर जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सात किमी लंबी मानव श्रृखंला बनाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। मानव श्रृखंला कुत्तुपुर तिराहे से शकरमंडी, कोतवाली चैराहा, चहारसू, शाही पुल, ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा, रोडवेज तिराहा, टीडी कालेज, लाइन बाजार होते हुए रेलवे क्रासिंग जगदीशपुर तक बनाई गई। इस मानव श्रृखंला में माध्यमिक विद्यालयों के छह हजार 250 बेसिक शिक्षा विभाग के शाहगंज, करंजाकला, सिकरारा ,मुफ्तीगंज, धर्मापुर, सिरकोनी, बक्शा के तीन हजार हजार शिक्षक- शिक्षिकाएं, ढ़ाई हजार आंगनबाडी़ कार्यकर्त्ता, सहायिका और 1200 आशाएं, भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों समेत दो हजार अन्य लोगों न्रे मिलकर मानव श्रृखंला बनाया। जिला निर्वाचन अधिकारी पैदल चलते हुए बीच-बीच में मानव श्रृखंला का हिस्सा बनते रहें। उन्होंने मानव श्रृंखला में सहभागिता करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह से आज हाथ से हाथ मिलाकर लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर भाईचारे का संदेश देते हुए मतदाताओं को जागरूक किया है। उसी प्रकार 12 मई को जिले का कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित न रह जाएं।
इस अवसर पर एसडीएम सदर मंगलेश दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बृजेश मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र सिंह, डा. मनोज वत्स, स्वीप कोआर्डिनेटर मो. मुस्तफा, रमेश चन्द्र यादव, कृष्ण चन्द्र, खंड शिक्षा अधिकारी शाहंगज राजीव कुमार यादव, मुफ्तीगंज संजय यादव, सिकरारा राजीव कुमार यादव, सिरकोनी जय कुमार यादव, करंजाकला, सुनील कुमार, धर्मापुर सुधा कुमारी वर्मा, बक्शा सत्यप्रकाश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह, अश्वनी सिंह, अकील रहमान, जंगबहादुर सिंह प्रधानाचार्य, सुभाष सिंह, डा. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
मानव श्रृखंला में आरजे सिटी सिददी्कपुर, आरएस कांवेन्ट इंटर.कालेज, कमला नेहरू इंटर कालेज, अशोक इंटर कालेज, ज्ञानदा इण्टर कालेज, तारा कांवेन्ट, आरएन टैगोर इंटर कालेज, मो.हसन इण्टर कालेज, शिया कालेज, साजिदा गर्ल्स इंटर कालेज , नगर पालिका इंटर कालेज, आरएस केडी. इण्टर कालेज , सरस्वती इण्टर कालेज, नेहरू बालोद्यान इण्टर कालेज ,बीआरपी इण्टर कालेज, टीडी इण्टर कालेज, जनक कुमार इण्टर कालेज, पूर्वाचल इण्टर कालेज, गुलाबी देवी इण्टर कालेज, अभिनव पब्लिक इण्टर कालेज, हरिहर सिंह इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।