फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संविदा कर्मियों का मनदेय नहीं मिलने पर जताया नाराजगी

संविदा कर्मियों का मनदेय नहीं मिलने पर जताया नाराजगी

Mon, 08 Apr 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
संविदा कर्मियों का मनदेय नहीं मिलने पर जताया नाराजगी
मड़ियाहूं । पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के गोविंद राजू एनएस ने सोमवार की दोपहर को मड़ियाहूं विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्युत आपूर्ति की हालत, बिलों की वसूली, मीटर रीडिंग की व्यवस्था के बारे में जाकनारी हासिल की। इस दौरान संविदा कर्मियों के मानदेय का समय से भुगतान नहीं करने पर नाराजगी जताई और कहा कि सभी कर्मचारियों का पहचान पत्र जरूर बनाया जाए।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत निगम के एमडी गोविंदराजू ने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। उन्होंने मीटर रीडिंग के बारे में जानकारी ली। पूछा कि कितने मीटर रीडर हैं और कितने उपभोक्ता। अधिकारियों ने बताया कि 17 रीडर और 35 हजार उपभोक्ता हैं। बिलिंग 81 फीसदी है। एमडी ने कहा कि कुल 23 मीटर रीडर होने चाहिए। हर हाल में उपभोक्ताओं को प्रत्येक महीने की 24 तारीख तक बिल मिल जाना चाहिए। पिछले माह जांच में 32 हजार लगाए मीटर में से 9 हजार मीटर खराब पाए गए थे। इस वजह से रीडिंग सही नहीं हो पा रही है। उनको बदलने को कहा था लेकिन अब तक तीन हजार मीटर ही बदले गाए हैं। शेष खराब मीटरों को जल्द से जल्द बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने संविदा कर्मियों व मीटर रीडरों ने उनसे अपनी समस्याएं बताईं। बताया कि ठेकेदार समय से मानदेय का भुगतान नहीं करते हैं। इस पर एमडी ने नाराजगी जताई और कहा कि जल्द ही मानदेय का भुगतान किया जाए और उसे नियमित किया जाएगा। सभी संविदा कर्मियों के गले में पहचानपत्र लटका होना चाहिए। एसडीओ शिव शंकर, जेई राजकुमार सहित संविदा कर्मी व मीटर रीडर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed