फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   12 hours after breaking the Ambedkar statue a new statue was installed

Jaunpur News: आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के 12 घंटे बाद लगी नई मूर्ति

Thu, 04 Sep 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
12 hours after breaking the Ambedkar statue a new statue was installed
बदलापुर के सीड़ गांव में ग्रामीणों को समझाते आईपीएस सीओ गोल्डी गुप्ता। संवाद
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सीड़ गांव में अराजक तत्वों की ओर से तोड़ी गई डॉ भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा 12 घंटे बाद बुधवार शाम को पुलिस की मौजूदगी में लगाई गई। प्रतिमा तोड़े जाने से ग्रामीणों में जबरजस्त आक्रोश रहा। लोग अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला ने बताया कि सीड़ गांव में बाबा साहब की प्रतिमा को मंगलवार रात में अराजक तत्वों ने तोड़कर दिया। सुबह कोचिंग जा रहे अमन ने देखा तो सूचना पिता को दी। देखते ही देखते सैकड़ों पुरुष व महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। खबर फैलते ही बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नई मूर्ति लगवाने की बात कही जिस पर भीड़ राजी हो गई। दोपहर बाद जब मूर्ति मौके पर पहुंची तो आक्रोशित भीड़ गिरफ्तारी की मांग करने लगी। काफी समझाने के बाद भी न मानने पर ट्रेनी आईपीएस सीओ गोल्डी गुप्ता, सीओ मछलीशहर प्रतिमा वर्मा, नायब तहसीलदार विजेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। काफी देर समझाने के बाद चार दिनों के भीतर अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण मूर्ति लगाने को तैयार हुए। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की फोर्स मौजूद रही। मूर्ति खंडित करने के मामले में दिलीप कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों के राजी होने पर नई मूर्ति लगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed