{"_id":"5c7c1c08bdec22738442c26e","slug":"11551637512-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बंद रखने की रणनीति पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बंद रखने की रणनीति पर विचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में हुई। जिसमें बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन को पूर्णत: बंद रखने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। नौ सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं होने पर रोष जताया गया।
प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व द्वारा तय किया गया है कि नौ सूत्रीय मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य पूरी तरह ठप रखा जाएगा। इसको लेकर छह मार्च को सभी केंद्रों पर गेट पर बैठक होगी और सात मार्च को मशाल जुलूस के माध्यम से जन जागरण किया जाएगा। पूर्व मंडलीय मंत्री डा.प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक हमारी सभी मांगे मान नहीं ली जाती है। तब तक मूल्यांकन बंद रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने सभी मुल्यांकन केंद्रों के प्रभारी, सह प्रभारी एवं सक्रीय सदस्यों से आह्वान किया कि किसी भी हाल में कोठार का ताला न खोलने दें। बैठक का संचालन जिलामंत्री तेरस यादव ने किया। बैठक में प्रांतीय मंत्री डा. राकेश सिंह, नरसिंह बहादुर सिंह, दिलिप कुमार सिंह, अतुल सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, दिनेश चक्रवती, सुधाकर सिंह, मोहम्मद आजम खां, सुनील सिंह, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।