फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी, जय घोष से गूंजेंगे शिवालय

महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी, जय घोष से गूंजेंगे शिवालय

Sun, 03 Mar 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि की तैयारियां पूरी, जय घोष से गूंजेंगे शिवालय

विज्ञापन
जौनपुर। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। एक दिन पहले रविवार को ही शिवालयों में अखंड कीर्तन शुरू हो गया। इससे वातावरण शिवमय हो गया है। सोमवार को मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ेगी। सभी शिवालयों की सफाई और रंगरोगन कराया गया है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने आएंगे, इसको देखते हुए प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
त्रिलोचन महादेव, सुजानगंज के गौरीशंकर धाम, साईं नाथ, मछलीशहर के दियावा महादेव आदि शिवालय पर उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं। शिवालयों की साज-सज्जा और रंगरोगन का काम दिन भर चलता रहा। सोमवार को हवन-पूजन और रुद्राभिषेक कराया जाएगा। रामपुर कठवतिया रोड पर स्थित शिव मंदिर में रामचरित मानस का पाठ और धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को होंगे जबकि भंडारे का आयोजन पांच मार्च को किया जायेगा। सिकरारा क्षेत्र के कुछ स्थानों पर तेरस के मेले की शुरुआत रविवार को ही हो गई। हीरापुर स्थित लंबोदर नाथ महादेव परिसर में पारंपरिक मेले की शुरुआत अखंड रामचरित मानस से हुई। पावर हाउस स्थित शक्तेश्वर नाथ मंदिर तथा अजोशी धाम पर भी मानस पाठ तथा मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बाबा के विवाह के लिए सजे मंदिर
गोमतेश्वर महादेव: आएंगे दूरदराज के श्रद्धालु
केराकत: जौनपुर- गाजीपर मार्ग पर सिहौली केराकत में गोमती नदी के उत्तरी तट पर स्थित इस गोमतेश्वर महादेव मंदिर 44 वर्ष पुराना है। यहां जौैनपुर के अलावा गाजीपुर, आजमगढ़ व वाराणसी जनपदों के भी श्रद्धालु आते हैं। वर्ष 1974 में सावन मास में गांव के ही दलथम्मन यादव के खेत में पुल्लू चौहान जुताई कर रहे थे। हल किसी वस्तु से टकारकर रुक गया। खुदाई करने पर शिवलिंग मिला। स्वयंभू शिवलिंग को स्थापित करके उसकी पूजा शुरू होने लगी। गोमतेश्वर महादेव मंदिर सिहौली वर्ष पर्यंत श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है लेकिन शिवरात्रि और सावन मास में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ता है। सफाई, प्रकाश सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पुजारी राम शंकर गिरी और प्रबंधक राजेंद्र यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा जौनपुर ने बनवाया था शिवालय
धर्मापुर: शिव मंदिर पर हजारों श्रद्धालु सुबह से ही शिवलिंग पर जलाभिषेक कर दर्शन पूजन करेंगे। इस ऐतिहासिक शिव मंदिर जिसका निर्माण राजा जौनपुर के द्वारा करवाया गया था। इस मंदिर के किनारे - किनारे बनी सुंदर झील और गेट पर खड़ी दो सुंदर मूर्तिया लगी हैं। इस मंदिर की सुरक्षा और सुंदरीकरण के लिए ग्राम प्रधान बदामा देवी ने गेट बनवाया है। आज शिव रात्रि के ही दिन बाजार में मेला लगता है। मंदिर के पुजारी राम दुलार यादव ने बताया कि शिव रात्रि के दिन सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक के लिए आते हैं। भोलेनाथ को बेल पत्र और धतूरा चढ़ाकर पूजन करते हैं।


गौरीशंकर धाम में लगेगा मेला
नेवढ़िया: गौरीशंकर धाम के पास सैकड़ों वर्षों से महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन चला आ रहा है। इस वर्ष चार मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया है। वहीं इस मेले से सैकड़ों गावों के लोगो का आस्था जुड़ा हुआ है। इस पर्व का लोगो को बेसबरी से इंतेजार रहता है। दूर दूर से लोग इस मेले को देखने के लिए पहुचते है। जिससे बहुत ही भव्य दृश्य का नजारा लोगो को देखने को मिलता है। नोनौटी गाँव में भी वर्षो से महाशिवरात्रि के पर्व पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले तीन मार्च से अखण्ड मानस पाठ का आयोजन शुरू हो गया। महाशिवरात्रि के पर्व पर मेले के आयोजन के दौरान रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन क्षेत्रीय लोगों द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed