मीरगंज। चौकीखुर्द के मैदान पर खेले रहे अन्तर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मडियाहूं की टीम ने आजमगढ की टीम को तीन विकेट से हराकर स्टरलिंग ट्राफी पर कब्जा कर लिया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आजमगढ की टीम 19.3 ओवर मे सभी विकेट खोकर 144 रन बनाये। जिसमें अनिल ने 45 रन, रवि ने 25 रन बनाये। मडियाहूं की तरफ से सौरभ ने 4 ओवर मे 19 देकर तीन विकेट, राहुल राजपाल में 4 ओवर 24 रन देकर 2 विकेट लिये। जबाब में मडियाहूं की टीम ने मैच की आखिरी गेद में सात विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया। आजमगढ की तरफ से उजाला ने 4 ओवर मे 26 रन देकर चार विकेट लिया। विजय ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया. मडियाहूं के खिलाडी रोहित राजपाल को मैन आफ द मैच चुना गया। सौरभ को मैन आफ द सीरिज चुना गया। जिन्हे देवेन्द्र जायसवाल की तरफ से एलईडी टीवी दिया गया। प्रथम पुरस्कार की विजेता टीम मडियाहूं को जिला पंचायत सदस्य भानु प्रताप सिह की तरफ से 25 हजार नगद व स्टरलिंग ग्रुप आफ स्कूल की तरफ से ट्राफी प्रदान की गयी। आजमगढ की टीम के कप्तान को ग्राम प्रधान किशुनदासपुर सन्तोष सिह की तरफ से बीस हजार रुपये नगद व ट्राफी दी गयी। अम्पायर की भूमिका बनारसी व घनश्याम ने निभाई। कमेंट्रेटर श्याम मोहन चंदन चौहान, मुकेश यादव रहे। स्कोरर सुधीर गुप्ता रहे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिध राजेश सिह, भानु प्रताप सिह ,एसओ मीरगंज अवध नाथ यादव, राज बहादुर सिह, सजल चक्रवर्ती, अखिलेश पाण्डेय, विनय प्रिय पाण्डेय, आनन्द सिह, रामकुमार सोनी, दीपक गुप्ता, दिनेश सिह, राकेश पाण्डेय, जियालाल चौहान, दारा चौहान उपस्थित रहे। महेन्द्र सिह ने आभार प्रकट किया।