{"_id":"5c51f1a6bdec2259c53e09bf","slug":"11548874150-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर वर्ग में साक्षी तो जूनियर में आयुषी रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर वर्ग में साक्षी तो जूनियर में आयुषी रही अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के सिकंदरा गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल पर बुधवार को आयोजित सरस्वती समारोह में बालिकाओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। सीनियर वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की साक्षी यादव ने बाजी मारी। वहीं जूनियर वर्ग में इसी विद्यालय की आयुषी ने सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। निबन्ध लेखन में ज्योति मौर्या प्रथम व सूरज दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान सरस्वती उत्सव के संयोजक अनिल विश्वकर्मा त्यागी ने सफल प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें जनपद और प्रदेश स्तर पर स्थान दिलाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक और बाहर के प्रतिभागी भाग लिए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर भी भाषण, निबन्ध लेखन,गीत व कविता रचना की प्रतियोगिताएं आयोजित कर उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है। इससे पहले शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही मां शारदा के चित्र पर धूप दीप किया गया। छात्राओं ने मन मोहक कायर0़क्रम प्रस्तुत कर लोगों करो ंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र यादव ,जूनियर के ब्लॉक अध्यक्ष देश बन्धु यादव, जिला संयोजक सुशील उपाध्याय, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एमडीएम प्रभारी शैलश चतुर्वेदी ने किया। जबकि संकुल प्रभारी डा. सतीश सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर मृत्युंजय सिंह, विजय रधुवंशी,त्रिभुवन यादव, कृपा निधि यादव, अनुपम श्रीवास्तव, डा.संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।