फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में दर्शन पूजन को उमड़ी भीड़

नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में दर्शन पूजन को उमड़ी भीड़

Mon, 08 Apr 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में दर्शन पूजन को उमड़ी भीड़
जौनपुर। नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की दर्शन पूजन की गई। भोर से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी थी। मां शीलता धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। भक्तों ने ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की देवी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दूर दराज से आए भक्तों ने दर्शन पूजन के मंदिर परिसर में मनौती को पूरा होने पर कड़ाही चढाई। खास कर मां शीतला चौकिया धाम में कड़ाही चढ़ाने के लिए महिलाओं की खासी भीड़ रही। मां भगवती के दोनों मंदिरों मां शीतला धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर के अन्य देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों का रेला लगा रहा । नवरात्र को देखते हुए मंदिर परिसर में माला-फूल, धूप-बत्ती की दुकानें भी सज गई है। भोर से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। देवी के जयकारे से देवी दरबार देर रात गूंजते रहेे। मंदिरों के अलावा घरों में कलश स्थापित कर महिलाएं पूज अर्चना कर रही है। भक्त जगह-जगह दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालिसा, आरती पाठ करने में व्यस्त रमे रहे। नौ दिन चलने वाले नवरात्र से पूरा बातावरण भक्तिमय हो गया है। मंदिर परिसर में पूजा सामग्री और माला फूल की दुकानें श्रद्धालुओं को अपने ओर आकर्षित कर रही है। शहर के दक्षिणी किनारे पर सिटी रेलवे स्टेशन क्रासिंग के पास मड़ियाहूं पड़ाव पर स्थापित मां आद्याशक्ति दक्षिणा काली में भक्तों ने मत्था टेकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालु नारियल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित कर हाजिरी लगा रहे हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि में 12 अप्रैल शुक्रवार को कालरात्रि का दिन है। इस दिन सप्तमी है। यह दिन मां काली का सर्वशक्ति एवं सौभाग्य प्रदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed