फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कार्यकर्ताओं को चुनाव में जी- जान से जुट जाने पर जोर

कार्यकर्ताओं को चुनाव में जी- जान से जुट जाने पर जोर

Mon, 18 Mar 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को चुनाव में जी- जान से जुट जाने पर जोर
जौनपुर। अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को जिला कार्यालय वाजिदपुर में हुई । जिसमें लोकसभा चुनाव में पार्टी के लोंगों को ईमानदारी के साथ जी जान से जुट जाने आह्वान किया गया। साथ ही कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य नरेंद्र पटेल ने पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारी की जानकारी ली। कहा की सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ गठबंधन को मजबूती के साथ चुनाव जिताने का कार्य करेंगे। जिससे लोकसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बने और अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूती प्रदान हो सके। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव पप्पू माली ने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मिशन 2019 के चुनाव में लोकसभा की सीट जीत का कार्य करें ।जिला अध्यक्ष राजनाथ पटेल ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर एनडीए के बारे में बताएं और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए कार्य करें। बैठक में उदय पटेल, चंद्रशेखर पटेल, राजमणि पटेल, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र तिवारी, राकेश त्यागी, हरिहर प्रसाद, मनीष यादव, कृपाशंकर, अनिल पटेल, नरेंद्र पटेल, छोटेलाल पटेल ,हरिराम वर्मा, नितेश पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed