{"_id":"5c7ec4d3bdec221461124ae5","slug":"111551811795-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडिट नहीं कराया तो बंद होगी एनएसएस इकाईयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडिट नहीं कराया तो बंद होगी एनएसएस इकाईयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने एनएसएस शिविर पर खर्च होने वाले धन का आडिट नहीं कराने वाले कॉलेजों की इकाई को बंद करने की चेतावनी दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनसे 15 मार्च तक आडिट रिपोर्ट भेजने को कहा है।
विश्वविद्यालय से जुड़े 400 कॉलेजों में 600 एनएसएस इकाइयों का संचालन होता है, जिससे 60 हजार छात्र जुड़े हैं। एनएसएस की प्रत्येक इकाई शिविर लगाती है। इस पर होने वाला खर्च विश्वविद्यालय वहन करता है। तमाम कॉलेज बिना शिविर लगाए ही पैसा ले लेते हैं। नियम है कि शिविर में शामिल प्रत्येक छात्र विवरण विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराया जाए। सत्र 2018-19 की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं लेकिन अभी कॉलेजों ने एनएसएस शिविर पर हुए खर्च का आडिट नहीं कराया।ॉ विश्वविद्यालय के समन्वयक डा. राकेश यादव का कहना है कि जो कालेज आडिट नहीं कराएंगे उन्हें सत्र 2019-20 के लिए एनएसएस इकाई का आवंटन नहीं किया जाएगा।