फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जर्जर तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित,300 घरों में अंधेरा

जर्जर तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित,300 घरों में अंधेरा

Tue, 05 Mar 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
जर्जर तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित,300 घरों में अंधेरा

विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के नईगंज मोहल्ला में रविवार की सुबह नौ बजे से टूट कर गिरे जर्जर बिजली के तार को अभी तक नहीं बनाया गया है। जिससे उक्त मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं 300 घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। जिससे मोहल्लेवासियों को दिक्त का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने शीघ्र तार जोड़ कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

नईगंज मोहल्ला में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से चूड़ी गली व पुरानी सब्जी मंडी आदि स्थानों पर बिजली आपूर्ति होती है। रविवार की सुबह नौ बिजली का जर्जर तार टूट गया। जिससे उक्त स्थानों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते करीब 300 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। वहीं लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अंधेरे में रात गुजारने को लोग विवश हैं। मोबाइल, बैट्ररी,इनवार्टर भी डिस्चार्ज हो गया है। मोहल्ला वासियों द्वारा इसकी शिकायत करने के बाद भी विभाग ध्यान नहीं दिया है। जिसके कारण अभी तक टूटा बिजली का जर्जर तार नहीं जोड़ा जा सका है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि डेढ़ माह से अधिक समय से ग्यारह हजार बोल्टेज का नया बिजली का तार आकर रखा गया है। लेकिन उसे अभी तक नहीं लगाया गया है। उन्होंने बिजली के आए नये तार को शीघ्र लगाने की मांग की है। एक्सईएन रामानंद ने बताया कि टेंडर हो चुका है।शीध्र नये तार लगवाने का काम शुरू हो जाएगा। वैसे टूटे जर्जर तार को शीघ्र जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed