फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ...पुलिस की तीसरी आंख करेंगी हिफाजत !

...पुलिस की तीसरी आंख करेंगी हिफाजत !

Sun, 03 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
...पुलिस की तीसरी आंख करेंगी हिफाजत !

विज्ञापन
जौनपुर। ‘सावधान! आप कैमरे की नजर में हैं।’ अगर आप जौनपुर में हैं तो इस वाक्य का कोई मायने नहीं है। कैमरे लगे हैं। अव्वल तो ज्यादातर कैमरे खराब हो गए हैं और जो ठीक हैं, उनके फुटेज पर कोई नजर नहीं रखता।
शहर में 100 स्थानों पर सीसी कैमरों की जरूरत है। शहर में लोगों के सहयोग से 50 से अधिक कैमरे लगवाए गए हैं। इन कैमरों को स्थानीय थाने से जोड़ा गया था। मगर उस पर निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं हुई। नियमित देखभाल नहीं होने के कारण उनकी हालत खराब हो गई है। तमाम कैमरे तो देखरेख के अभाव में खराब हो हैं। जो कैमरे काम कर रहे हैं, उनका न तो एंगल ठीक है और न ही क्वालिटी। कैमरों की उपेक्षा की हालत यह है कि पुलिस के पास इसकी जानकारी तक नहीं है कि कितने कैमरे काम कर रहे हैं और कितने खराब हैं। कोई वारदात हो जाए तो पुलिस दुकानों के कैमरे के फुटेज मांगती है। लाइन बाजार इलाके में पचहटिया चौराहे पर तीन कैमरे लगाए गए थे, जो बंद है। यहीं हालात कोतवाली क्षेत्र के चहारसू, ओलंदगंज, आदि स्थानों की है। वैसे नए स्थानों पर कैमरे लगाएं जाने की कवायद एक बार फिर से शहर एवं थानों में शुरू हो गई है। सोमवार को सराफा कारोबारियों के साथ बैठक कर इंस्पेक्टर लाइन बाजार संजीव मिश्रा ने दुकानों के सामने सीसी कैमरे लगवाने की अपील की थी।
विज्ञापन


जल्द ही आधुनिक सीसीटीवी कैमरें जिले के सभी थानों में लगाएं जाएंगे। सभी थाना क्षेत्रों में कम से कम 10 हाई डेफिनेशन कैमरे लगवाने की योजना है। जो कैमरे लगे हैं, उनका विवरण जुटाया जा रहा है। उन्हें ठीक कराया जाएगा। मानीटरिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। -आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed