{"_id":"5c72df8ebdec224e0121e6fe","slug":"111551032206-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण में धांधली के खिलाफ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण में धांधली के खिलाफ निकाला जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। ‘फरियाद सुनो सरकार’ का नारा लगाते हुए मुफ्तीगंज ब्लाक के भोगीपट्टी गांव के बाशिंदों ने जुलूस निकाला। उन्होंने सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं करने का आरोप लगाया और जांच की मांग की।
ग्राणीणों ने सड़क पर मार्च किया और सड़क निर्माण के मानक की प्रति का वितरण किया। लोगों से सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी करने की अपील की। जुलूस का नेतृत्व कर रहे विकास तिवारी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण मनमानी की जा रही है। ग्राम सभा भोगीपट्टी को राज्य सड़क से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग खड़ंजा था। दो साल पहले पक्की सड़क निर्माण की मांग की गई थी। वित्तीय वर्ष 2017 - 2018 में पूर्वांचल विकास निधि से 1.50 किमी सड़क निर्माण के लिए 66.09 लाख रुपये की स्वीकृति हुई। ठेकेदार ने चार माह से स्टोन फैला कर छोड़ दिया गया है। जिससे राहगीरों को काफी समस्या हो रही है। जुलूस में साहबलाल, विपिन तिवारी, शशिकान्त प्रजापति, अजय कुमार दूबे, अख्तर, ब्रिजेश कुमार पाठक, राहुल चौरसिया, रेश्मा देवी, दीपक मौर्य, विजय प्रजापति, राजेश पांडेय, ज्ञानचंद तिवारी, हरिश्चंद्र यादव, बोधन मिश्रा, प्रेमचंद, निजामुद्दीन, अमन तिवारी, अनिल प्रजापति, श्रीकांत, संतोष प्रजापति, संजय कुमार प्रजापति, अभयराज प्रजापति,विपिनचंद्र, हृदय नारायण तिवारी आदि शामिल थे।