{"_id":"5cc9e749bdec22071506765a","slug":"101556735817-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी कटवाने की जुगाड़ लगाने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी कटवाने की जुगाड़ लगाने वालों की खैर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी कटवाने की जुगाड़ लगाने वालों की खैर नहीं है। ऐसा करने वालों के विरुद्घ विभागीय कार्यवाई करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी ने डीआईओएस व बीएसए सहित अन्य विभागों को पत्र लिख कर निर्देश दिया है।
जिले के दो लोकसभा सीट जौनपुर व मछलीशहर पर 12 मई को मतदान होना है। मतदान के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। मतदान कराने के लिए तैनात मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण भी दो मई से लेकर सात मई तक टीडी इंटर कालेज में चलेगा। लेकिन मतदान कार्मिक के रुप में लगे कर्मचारियों द्वारा अपी ड्यूटी कटवाने की जुगाड़ लगाई जा रही है। कोई राजनीतिक लोगों से तो कोई अन्य तरीके से ड्यूटी कटवाने में जुटे हुए हैं। साथ ही इधर -उधर घूम रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अभी तक लगभग 500 ऐसे आवेदन आए हैं। जिसमें पति व पत्नी दोनों शिक्षक हैं। साथ ही कई कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए ने राजनीतिक लोगों से बकायदा लिखवाकर ला रहे हैं। जिसको गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी ने किसी की ड्यूटी नहीं काटने का निर्देश दिया है।साथ ही ऐसा करने वालों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्यवाई करने का निर्देश दिया।
कर्मचारी मतदान ड्यूटी नाम कटवाने के लिए राजनीतिक दलों के लोगों से लिखवाकर ला रहे हैं। साथ ही अन्य जुगाड़ भी लगवा रहे हैं। लेकिन जो भी कर्मचारी ऐसा करते पकड़ा जाएगा। उसके विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्यवाई की जाएगी। सिर्फ उन्हीं की ड्यूटी काटी जाएगी, जो ड्यूटी करने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
गौरव वर्मा
प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी