{"_id":"5c8e96a3bdec2214065a51da","slug":"101552848547-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने मोहा मन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के सोंहासा स्थित श्री राधाकृष्ण इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव समारोह में गीत व नृत्य प्रस्तुत कर छात्रों ने खूब वाहबाही लूटी।
इस दौरान नाटक के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया।
छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षण झांकियों ने लोगों का दिल जीत लिया। किरण, प्रियंका, नेहा, साधना, प्रियंका, रीचा, रोशनी, रोशनी, प्रिया, प्रतिमा, श्रद्धा आदि कलाकारों ने देशभक्ति गीत और नृत्य के साथ ही विभिन्न नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया। कहा कि सामाजिक मूल्यों को बनाए रखने तथा स्वस्थ्य समाज की संरचना में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। इसी के बल पर यहां की प्रतिभाएं मान सम्मान बढ़ाने के साथ उच्च शिखर पर पहुंच सकती हैं। विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव ने नारी शिक्षा पर बल दिया। अध्यक्षता प्रधान जंगबहादुर यादव तथा संचालन सरोज यादव ने किया। प्रधानाचार्य फूलचंद्र मौर्या तथा प्रबंधक जय सिंह यादव ने आगुंतकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर भोलाराम सरोज, पारस नाथ यादव, अनिल यादव, आशीष कुमार, राजाराम, बसपा शैलेन्द्र साहू, विश्वनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।