{"_id":"5c8e960bbdec221428361f9b","slug":"101552848395-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिला सुरक्षा की बात करने वाले को करेंगी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिला सुरक्षा की बात करने वाले को करेंगी मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
महिलाओं की हिफाजत करने वालों को वोट
पहली बार मतदान करने वाली युवतियों में है उत्साह
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। पहली बार वोटर बनी युवतियों में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। उनका कहना है कि मतदान के दिन उनकी कोशिश होगी की वह सबसे पहले बूथ पर पहुंचे। नए वोटरों में सिर्फ मतदान को लेकर ही उत्साह नहीं है बल्कि वह अपना मत किसे देंगी इसे लेकर भी उनकी संजीदगी साफ झलक रही है। पहली बार वोटर बनी युवतियां देश की सरकार चुनने को लेकर कैसी सोर रखती हैं, इसे जानने के लिए अमर उजाला ने ऐसे वोटरों की नब्ज टटोलने की कोशिश की तो युवतियों ने अपनी वेबाक राय रखी।
टीडी कालेज की स्नातक की छात्रा निगहत खान कहती हैं कि सत्ता में आने से पहले करीब-करीब हर दल के नेता जनता की हर समस्या को दूर करने का दम भरते हैं। लेकिन लेकिन कुर्सी मिलते ही उनके सारे वादे बस एक चुनावी जुमला बनकर रह जाते हैं। ऐसे में खूब सोच समझकर वोट दूंगी। चाहती हूं कि मेरा मत उसे मिले जो गरीबों, मजलूम और लाचार लोगों की मदद के लिए काम करे। बेरोजगारी को खत्म कर लोगों को रोजी रोटी से जोडने का काम करे।
महराजगंज विकास खंड के विझवट गांव की निवासी एवं स्नातक की छात्रा बीनू यादव कहती हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट देने का मौका मिलने वाला है। इसे लेकर मन मे काफी उत्साह है। खूब सोच समझकर ही वोट दूंगी। जो पढ़े लिखे युवक और युवतियों को रोजगार देने की गारंटी देगा और महिला सुरक्षा की बात करेगा उसी को अपना मत दूंगी। पूजा सिंह कहती हैं कि वैसे तो चुनाव के समय में सभी नेता लंबे चौड़े वादे करते हैं लेकिन उन्हीं के बीच से इमानदार चेहरे का चयन करना है। जो वास्तव में लोगों की दुख तकलीफ को समझता हो और उसे दूर करने के प्रति समर्पण का भाव रखता हो। ज्योंति सिंह कहती हैं कि मौजूदा समय में बेरोजगारी देश की ज्वलंत समस्या बन गई है। पढ़े लिखे लोग भी बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। ऐसे में उनका मत रोजगार की बात करने वाले को वह मत देंगी।