फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Router stolen from bank

बैंक से राउटर उठा ले गए चोर

Sun, 17 Jan 2016 01:18 AM IST
संवाददाता मछलीशहर।
संवाददाता मछलीशहर। Updated Sun, 17 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Router stolen from bank
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अरुआवां बाजार स्थित यूनियन बैंक की खिड़की तोड़कर चोर शुक्रवार की रात राउटर उठा ले गए। हालांकि बैंक का लाकर और अन्य कीमती सामान सुरक्षित पाया गया। सुबह बैंक में चोरी की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शाखा प्रबंधक ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।  
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बैंक का गार्ड समरबहादुर बैंक खोलने पहुंचा तो उसने देखा बैंक के काउंटर और आलमारी में रखे सामान बिखरे पड़े थे। सामने की ओर लगी खिड़की का शीशा टूटा था और उसमें लगी सरिया काट दी गई थी। गार्ड ने इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक मनोज कुमार को दी। शाखा प्रबंधक ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी। बैंक में चोरी की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि चोरों ने एक सीसी टीवी कैमरा तोड़ने के साथ ही अलार्म का तार भी काट दिया था। सीसी टीवी फुटेज मे तीन से चार लोग मुंह ढके नजर आ रहे हैं। बैंक में चोरी की सूचना पाकर बैंक के मुख्य प्रबधक नारायन राय भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अरविन्द यादव ने बताया कि चोर  खिड़की के रास्ते ही अंदर घुसे थे। बैंक का लाकर और अन्य आवश्यक वस्तुएं सुरक्षित हैं। चोर इंटरनेट सर्वर चलाने के लिए लगा राउटर उठा ले गए हैं। सीसी टीवी फुटेज में चार चोर        मुंह ढंके हुए दिख रहे हैं। फुटेज  के माध्यम से पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ही चोर पकड़े जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed