फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Blocking traffic demanding arrest of the killers of Baby

जाम लगाकर बच्ची के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

Sun, 06 Mar 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 06 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Blocking traffic demanding arrest of the killers of Baby
कैंडल मार्च निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
चार दिन पहले हुई रेप के बाद बच्ची की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को ग्रीन गैंग के बैनर तले छात्राआें ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस से मामले के  शीघ्र खुलासे तथा हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और छात्राओं को आश्वस्त किया की पुलिस पूरे मामले में जुटी है।
विज्ञापन


जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। शहर के राठ रोड स्थित विवाह घर से मंगलवार की रात अज्ञात आरोपियाें ने एक सात वर्षीय मासूम को अगवा कर उसके साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। रविवार को ग्रीन गैंग की जिलाध्यक्ष सुमन गोस्वामी के नेतृत्व में स्कूली छात्राआें ने शहीद भगत सिंह चौराहे
विज्ञापन


पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक चले जाम से यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और उन्हें अब तक की पुलिस की

कार्रवाई से अवगत कराया। आश्वासन दिया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। छात्राआें ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन में मामले का खुलासा न हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च
नगर के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर बच्ची के हत्याकांड में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। नगर के युवाओं ने कुछ दिन पूर्व उरई में हुए बच्ची के हत्याकांड को लेकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर कैंडल मार्च निकाला। युवाओं ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस को प्रशासन को हत्याकांड में शामिल

आरोपियों को ऐसी सजा दिलाई जानी चाहिए ताकि कोई अपराधी आगे इस प्रकार के कृत्यों को अंजाम न दे सके। इस मौके पर आयुष श्रीवास्तव, विवेक चौरसिया, फानिस खान, शिवम, सिद्धार्थ, शशांक, रोहित, शुभांसु, अमन, अभि, अशुमन, सुमित, नदीम, दीपक श्रीवास्तव, शाहरूख, प्रदीप श्रीवास्तव, रामेंद्र, वरूण श्रीवास्तव, पार्थ द्विवेदी, अमन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

पूछताछ के बाद वेटर व हलवाई को छोड़ा
शहर के राठ रोड स्थित गेस्ट हाउस से रेप के बाद बच्ची की हत्या के मामले में पकड़े गए वेटरों और हलवाई को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। मामले में पुलिस ने मंगलवार को हलवाई व करीब 18 वेटराें को हिरासत में लिया था। कोतवाली में लगातार बैठाए रहने पर शनिवार को वेटराें ने खाना छोड़ दिया था और परिजनों ने भी हंगामा किया। इसके

चलते पुलिस ने रविवार की सुबह पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया।मालूम हो कि शहर कोतवाली के राठ रोड स्थित एक विवाह घर में समथर से बारात आई थी। बारात में एक सात वर्षीय बच्ची भी आई थी। देर रात करीब 10:30 बजे बच्ची को अज्ञात लोगाें ने अगवा कर लिया और उसके साथ रेप करके मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस मामले में उस

दिन विवाह में खाना बना रहे हलवाई जानकी प्रसाद व करीब 18 वेटराें को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इधर, चार दिन से कोतवाली में बैठे वेटराें ने शनिवार को खाना नहीं खाया। उनके परिजनाें ने कोतवाली का घेराव कर वेटरों को निर्दोंष बताया और उन्हें छोड़ने की मांग की थी। रविवार को कोतवाल आलोक


सक्सेना ने पूछताछ के बाद सभी को घर भिजवा दिया। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियाें की तलाश कर रही है। कई संदिग्ध पुलिस के रडार पर है जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी सलाखाें के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed