फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jal Jeevan Mission UP shines among best performing districts Auraiya stands first

जल जीवन मिशन: बेस्ट परफॉर्मिंग जिलों में यूपी का जलवा, पहले नंबर पर रहा औरैया; जानें बाकी जिलों का हाल

Wed, 01 Nov 2023 07:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 Nov 2023 07:39 PM IST
सार

जल जीवन मिशन की वेबसाइट पर दिये गये आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद को जहां हाई एचीवर्स लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है, वहीं एचीवर्स में यूपी के औरैया, कानपुर नगर और अयोध्या क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
Jal Jeevan Mission UP shines among best performing districts Auraiya stands first
जल जीवन मिशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जल जीवन मिशन के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में यूपी के जिलों का वर्चस्व लगातार बना हुआ है। अक्तूबर माह की जारी रिपोर्ट में यूपी के कई जिले बेस्ट परफॉर्मिंग जिलों में सबसे आगे हैं। गाजियाबाद जिला चार सितारा श्रेणी (हाई एचीवर्स) की लिस्ट में शामिल हुआ है। 75 से 100 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन प्रदान करने वाली इस लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले गाजियाबाद में हर घर जल योजना का काम काफी तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। नल जल कनेक्शन वाले घरों में उसने 100 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। जिले ने गांवों में महिलाओं को मानकों के अनुसार एफटीके परीक्षण के लिए प्रशिक्षित किया गया है। देश में हर घर जल योजना से ग्रामीण परिवारों को टैप कनेक्शन देने में गाजियाबाद को यह उपाधि हासिल हुई है। 

विज्ञापन

हर श्रेणी में यूपी के जिले अव्वल
जल जीवन मिशन की वेबसाइट पर दिये गये आंकड़ों के मुताबिक गाजियाबाद को जहां हाई एचीवर्स लिस्ट में तीसरा स्थान मिला है, वहीं एचीवर्स में यूपी के औरैया, कानपुर नगर और अयोध्या क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। परफार्मर्स की लिस्ट में भी जौनपुर पहले, अलीगढ़ दूसरे और तीसरे स्थान पर बाराबंकी हैं। एस्पिरेंट की श्रेणी में मथुरा को दूसरे नम्बर पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बड़ी तेजी से आगे बढ़ा रही है। बुंदेलखंड में जहां नल कनेक्शन प्रदान किये जाने का कार्य अंतिम चरणों में है। वहीं प्रदेश के अन्य सभी जिलों में लक्ष्य पूरा करने में विभाग के अधिकारी जुटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण में विभिन्न मापदंडों पर उतरना पड़ता है खरा
बता दें कि यूपी के जिले हर माह देश में होने वाले सर्वेक्षण में वाटर क्वालिटी, महिलाओं को जल जांच का प्रशिक्षण प्रदान करने, ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान करने जैसी विभिन्न मापदंडों पर भी खरे उतरे हैं। इस सर्वेक्षण में योजना की प्रगति के आधार पर मिलने वाले अंकों से देश भर में जिलों का चुनाव किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed