फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   in pursuite of a child woman lost her jwellery

फर्जी साधुओं ने रची 'लोई की लीला'

Thu, 27 Jun 2013 01:58 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 27 Jun 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
in pursuite of a child woman lost her jwellery

मामला बाराबंकी का है। लोनीकटरा के कस्बा भिलवल निवासी एक दंपती के कोई पुत्र नहीं है। पुत्र की चाहत में उनकी आंखों पर ऐसा पर्दा पड़ा कि वो ढोंगी और साध़ु में फर्क ही नहीं कर पाए। और, हो गए ठगी के शिकार।

विज्ञापन


साधु के भेष में आए ठग
मंगलवार दोपहर गांव आए साधु वेशधारी दो ढोंगी बाबाओं ने पहले दोनों का हाथ देखा और पूजा से पुत्र प्राप्ति का दावा किया। पूजा में जो पैसे खर्च किए, वो तो ठीक। लेकिन, ढोंगियों की बातों में भी आ गए। एक के बाद एक दंपति उनकी बातें मानने लगे।

विज्ञापन


आटे की लोई में रखवा लिए गहने
दोनों के राजी होने पर आटे की लोई बनाकर उसमें घर के सभी गहने रखवाए और पूजा के बाद दोनों से आटे की लोई को आग में रखकर आंख बंद रखने को कहा। उसके बाद ढोंगियों ने दोनों से दूसरे कमरे में जाने को कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न मिले साधु, न मिली माया
कुछ देर तक सन्नाटा पसरा रहा। उसके बाद, दोनों लौटकर कमरे में पहुंचे तो न वहा साधु मिले न माया। चंद्रपाल ने बताया कि बक्से में रखे दस हजार रुपये नकद व 80 हजार के जेवर लेकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed