{"_id":"c4bc350e-5f25-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"if-justice-delayed-delhi-gangrape-victim-family-do-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय में देर हुई तो धरने पर बैठेंगे बिटिया के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय में देर हुई तो धरने पर बैठेंगे बिटिया के परिजन
नरहीं (बलिया)/ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में फिजियोथेरेपिस्ट से गैंगरेप की वारदात को एक महीना हो गया है और मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। गैंगरेप की शिकार बिटिया के परिवार का कहना है कि न्याय मिलने में देरी होने पर जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
बिटिया के पिता ने कहा कि न्याय मिलने की दिशा में अब तक की प्रगति संतोषजनक है पर आरोपियों को सजा दिलाने में विलंब हुआ तो परिवार चुप नहीं बैठेगा। आरोपियों को सरकारी गवाह बनाने अथवा किसी तरह की ढिलाई देने पर देश और दुनिया का ध्यान दिलाने के लिए वह अपने परिवार के साथ आंदोलन करेंगे। आवश्यकता पड़ी तो आमरण अनशन भी करेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को श्राद्ध कर्म के बाद बिटिया के पिता अपने पैतृक गांव में दिल्ली लौटने की तैयारी में जुटे हुए हैं। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि बेटी परिवार के उम्मीदों की पंख थी। उसी के सहारे भाइयों को आगे की उड़ान भरनी थी। वह अब नहीं रही। बेटी छीनने वालों को जब तक सजा नहीं मिल जाती वह चैन से नहीं बैठेंगे। हमारा परिवार देश की जनता का आभारी है, जिसने दुख की घड़ी में उनका साथ दिया।
विज्ञापन
बिटिया के बाबा ने कहा कि अब तक इस लड़ाई को देश की जनता ने जिंदा रखा है लेकिन आवश्यकता पड़ी तो पूरे गांव के साथ वह भी देश की राजधानी में धरना-प्रदर्शन करेंगे। लड़ाई की अगुवाई वह खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि कतिपय नेता घटना के बाद राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।