फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Husband who came to his in laws house in Maharajganj beat his wife to death with stick

पति का इंतकाम: पत्नी के दूसरे पुरुष से थे संबंध, आखिरी बार बंद कमरे में बुलाया... गेट खुलते ही सब रह गए सन्न

Fri, 26 Jan 2024 07:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 Jan 2024 07:00 PM IST
सार

पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को मामले की जानकारी देने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
Husband who came to his in laws house in Maharajganj beat his wife to death with stick
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज स्थित पनियरा थाना क्षेत्र के धंगरहवा टोले पर ससुराल आए पति ने अपनी पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। वहीं उसके प्रेमी को मारपीट कर घायल कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके प्रेमी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के रहने वाले भिखारी ने अपनी पुत्री संगीता का विवाह मेरठ में अरविंद के साथ किया था। जहां से तीन महीने पहले संगीता अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। प्रेमी के साथ संगीता अपने मायके चली गई और पति को भी फोन करके मयके में बुला लिया। जहां संगीता का पति तीन मासूम बच्चों को लेकर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता को समझाया कि जो हुआ उसे भूल जाओ, अब अपने बच्चों को लेकर मेरे साथ रहो। उसके प्रेमी को भी समझाया कि तुम यहां से अब चले जाओ, इसके बावजूद दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े थे। इसके बाद अरविंद पत्नी संगीता को समझाने के लिए एक कमरे में चला गया। बताया जा रहा है कि अरविंद ने पहले समझते समय अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया।

विज्ञापन

इसके बाद संगीता उसकी बात को मान गई और ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई। फांसी से उतरने के बाद संगीता फिर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर उड़ गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान अरविंद ने डंडे से पीटकर पत्नी संगीता को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद प्रेमी की हत्या का प्रयास किया तो ससुराल के लोगों ने उसे बचा दिया। 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अरविंद खुद पनियरा पुलिस को फोन कर सूचना देने लगा, लेकिन बात नहीं हो सकी। गांव के ही कुछ लोगों ने इस बात की सूचना पनियरा पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ सादर आभा सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed