{"_id":"46d2ca7af0c1717c07fada417e545585","slug":"hindola-of-thirty-seven-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 लाख के हिंडोले में झूलेंगे मथुरा के ठाकुरजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 लाख के हिंडोले में झूलेंगे मथुरा के ठाकुरजी
मथुरा/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मथुरा में भक्तों को अपनी अलौकिक सुंदरता से मोहित करने वाले श्याम-सलोने ‘ठाकुरजी’ सावन महीने में 37 लाख के चांदी के हिंडोले में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
वृंदावन के दामोदर मंदिर के लिए बनाए जा रहे इस सुंदर हिंडोले को शुद्ध चांदी से तैयार किया गया है। अब चांदी का हिंडोला अमावस से दामोदर मंदिर में रख दिया जाएगा।
विज्ञापन
मथुरा के जयसिंहपुरा क्षेत्र में 75 बरस के कन्हैयालाल जयपुरिया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बीते नौ माह से इस हिंडोले को बनाने में जुटी थी। इस टीम में बबलू जयपुरिया, राहुल सोनी, हिमांशु सोनी और नरेंद्र सोनी शामिल रहे।
विज्ञापन
बबलू जयपुरिया कहते हैं कि इस हिंडोले को बनाने में 45 किलोग्राम शुद्ध चांदी लगी है। इसमें खूबसूरत नक्काशी की गई है। दो खंभे बनाए गए हैं। हिंडोले में मोर, हाथी बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त अत्यंत बारीक नक्काशी इसे खास बनाती है।
कई पीढ़ियों से बाबूलाल के घर हिंडोले बनाए जाते हैं लेकिन अबकी सावन इनके लिए बेहद खास रहा। बाबूलाल कहते हैं कि अब तक हम लोगों ने अनगिनत हिंडोले बनाए लेकिन उनका वजन दो से चार किलोग्राम तक ही होता था।
पहली बार इतना बड़ा हिंडोला ठाकुरजी के लिए बनाने को मिला जो सौभाग्य की बात है। झूला अब बनकर तैयार हो गया है और इसी अमावस को इसे दामोदर मंदिर में ले जाया जाएगा।